
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhभोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने धनतेरस पर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मां लक्ष्मी व भगवान धन्वन्तरि का विधिवत पूजन-अर्चन किया। पूजा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी शामिल हुए।
पूजन में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने धनतेरस और दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की गई।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

