रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

पिछले 24 घंटे में देश में आए कोरोना के 11,739 नए मामले, 25 लोगों की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पिछले 24 घंटे में देश में आए कोरोना के 11,739 नए मामले, 25 लोगों की हुई मौत

पिछले 24 घंटे में देश में आए कोरोना के 11,739 नए मामले, 25 लोगों की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में दिन पर दिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। भारत में एक दिन में कोरोना के 11,739 नए मामले दर्ज किए गए। जिसके बाद देश में कोरोना से अब तक संक्रमित हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 4,33,89,973 तक जा पहुंची है। वहीं जिन मरीजों का इलाज किया जा रहा है उसकी संख्या बढ़कर 92,576 तक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 25 लोगों की मौत हुई। इन मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,999 तक जा पहुंची है।


समाचार एजेंसी भाषा की एक खबर की माने तो स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि, देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 92,576 तक पहूंच चुकी है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 797 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 2.59 प्रतिशत है, वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर की बात करें तो यह 3.25 प्रतिशत है। 


वहीं, ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कुल 4,27,72,398 मरीज कोरोना के संक्रमण से ठीक हुए है। तो कोरोना से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोरोना रोधी टीकों की 197.08 करोड़ खुराक लग चुकी है। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें