शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Logo
National

मुंबई-गोवा हाईवे पर दो हादसों में 11 की मौत, 24 घायल

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुंबई-गोवा हाईवे पर दो हादसों में 11 की मौत, 24 घायल

मुंबई-गोवा हाईवे पर दो हादसों में 11 की मौत, 24 घायल

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

रत्नागिरी/सिंधुदुर्ग। रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर गुरुवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


पहली घटना में, कम से कम नौ लोगों की उस समय मौत हो गई जब उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। यह घटना सुबह करीब 5 बजे रत्नागिरी में मनगांव के पास हुआ। हादसे में पांच पुरुषों और चार महिलाओं की मौत हो गई, जब एक चार वर्षीय लड़का घायल हो गया। दूसरी घटना में सिंधुदुर्ग के कंकवली गांव के पास एक तेज रफ्तार निजी बस के पलट जाने से दो यात्रियों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए।


अधिकारियों ने कहा कि बस मुंबई से गोवा जा रही थी और गढ़ नदी पर एक पुल के पास खतरनाक मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बचाव दल, दमकल और पुलिस के साथ स्थानीय ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य में लगे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें