शुक्रवार, 01 मई 2026
Logo
National

देश में आए कोरोना के 12,781 नए मामले, 18 की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में आए कोरोना के 12,781 नए मामले, 18 की हुई मौत

देश में आए कोरोना के 12,781 नए मामले, 18 की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामलों दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है।   यानी 20 जून को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी हुए अकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,781 नए मामले सामने आए है। वहीं इससे 18 लोगों की मौत हुई। इन नए मामलों में एक दिन पहले के मुकाबले मामूली कमी देखी गई है। वहीं रविवार को कोरोना के 12,899 नए मामले रिकॉर्ड किए गए थे। 


बतादें कि, एक्टिव केसों की संख्या 4226 से बढ़कर 76,700 हो गई है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 4.32 फीसदी दर्ज की गई है तो वीकली पॉजिटिविटी की दर 2.62% दर्ज हुई है।


वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 8,537 दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की सबसे अधिक सांख्य 3085 महाराष्ट्र से सामने आई है। इसके बाद केरल में 2204 फिर दिल्ली में 1104 लोग कोरोना से ठीक हुए है। 






पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें