गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

देश में 24 घंटे में आए कोरोना के 12847 नए मामले, एक्टिव मामलों संख्या पहुंची 63,063 तक

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में 24 घंटे में आए कोरोना के 12847 नए मामले, एक्टिव मामलों संख्या पहुंची 63,063 तक

देश में 24 घंटे में आए कोरोना के 12847 नए मामले, एक्टिव मामलों संख्या पहुंची 63,063 तक

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामलें दिन पर दिन बढ़ते जा रहें है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,847 नए मामले सामने आए है। इसी बीच 14 लोगों वायरस से मौत हुई, वहीं  7,985 लोगों ने संक्रमण को मात दी। देश में अब कुल एक्टिव मामलों की बात करें तो यह संख्या 63,063 तक पहुंच चकी है। इसके साथ ही डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 2.47% तक पहुंचा है। 

 

 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार,  जब से कोरोना महामारी की शुरुआत हुई है तब से लेकर अब तक भारत में 4 करोड़ 32 लाख 70 हजार 577 मामलें सामने आ चुके है। वहीं इनमें से 4 करोड़ 26 लाख 82 हजार 697 लोग इस वायरस से ठीक हुए है। तो कोरोना से अब तक देश में कुल 5 लाख 24 हजार 817 लोगों की जान जा चुकी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया कि, देश में कल यानी 16 जून को    कोरोना के लिए 5,19,903 सैंपल टेस्ट किए गए थे, भारत में वैक्सीनेशन भी काफी तेज़ी से किया जा रहा है। अब तक कुल 1,95,84,03,471 वैक्सीन  के डोज लगाया जा चुके है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें