बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 13,734 नए मामले, 1.3 लाख से ऊपर पहुंची एक्टिव मामलों कि संख्या

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 13,734 नए मामले, 1.3 लाख से ऊपर पहुंची एक्टिव मामलों कि संख्या

देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 13,734 नए मामले, 1.3 लाख से ऊपर पहुंची एक्टिव मामलों कि संख्या

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले बढते जा रहें है। पिछले 24 घंटों में कोरोना  के 13,734 नए मामले  सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार दैनिक सकारात्मकता दर  3.34% और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 4.79% दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो देश में एक्टिव मामले इस वक्त 1,39,792 है। तो सक्रिय मामले कुल मामलों का 0.32% हिस्सा हैं। वहीं अगर रिकवरी रेट  की बात करें तो यह  98.49% दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में कोरोना से 17,897 मरीजों  ठीक हुए। जिसके बाद   कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 4,33,83,787 तक जा पहुंची हैं।

बतादें कि, देश में अब तक कुल 87.58 करोड़ कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 4,11,102 कोरोना टेस्ट हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार,  राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक  204.6 करोड़ वैक्सीन की खुराक लग चुकी है। वहीं बीते 24 घंटों में वैक्सीन की 26,77,405 डोज लगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें