गुरुवार, 07 मई 2026
Logo
National

देश में पिछले24 घंटे में आए कोरोना के 14,092 नए मामले, 41 लोगों की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में पिछले24 घंटे में आए कोरोना के 14,092 नए मामले, 41 लोगों की हुई मौत

देश में पिछले24 घंटे में आए कोरोना के 14,092 नए मामले, 41 लोगों की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढाव देखने को मिल रहा हैं। भारत में  पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,092 नए मामले सामने आए। वहीं 41 लोगों की कोरोना से मौत हुई। तो 16454 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार,  देश में जब से कोरोना महामारी शुरू हुई है तब से अब तक कुल 4,42,53,464 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं  4,36,09,566 लोग इसमें से ठीक हो कर अपने घर गए है। तो 5,27,037 लोगों की मौत हुई।

बतादें कि, देश में कोरोना के ऐक्टिव मामलों में गिरावट देखी गई हैं। कल के कोरोना के एक्टिव मरीज 1,19,264 के मुकाबले आज के एक्टिव केस घटकर 1,16,861 हो गए हैं। वहीं शनिवार यानी 13 जुलाई को देश में कोरोना संक्रमण के 15,815 नए मामले सामने आए थे। तो 68 लोगों की मौत हुई थीं। इसके साथ ही  20,018 लोग कोरोना से ठीक हुए थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें