N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। कोरोना के मामलो में उतार चढ़ाव का सिलसिला अभी जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी हुए अकड़ो के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,506 नए मामले सामने आए। वहीं 30 लोगों की मौतें हुई। एक दिन पहले के मुकाबले कोरोना के मामलों में 23 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है। एक्टिव मामलों की संख्या एक लाख के लगभग पहुंच चुकी है। वहीं डेली पॉजिटिविटी की दर 3.35 प्रतिशत दर्ज की गई है। तो वीकली पॉजिटिविटी रेट की बात करे तो यह 3.30 फीसदी रहा।
महाराष्ट्र में सियासी उथलपुथल के चलते नेताओं को भी कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद अब डिप्टी सीएम अजित पवार और कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल भी कोरोना की चपेट में आ चुके है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना से पिछले एक दिन के अंदर 11574 लोग ठीक हो कर अपने घर गए। इनमें सबसे अधिक 3566 महाराष्ट्र में, तो 2814 केरल में और 941 दिल्ली में कोरोना से ठीक हुए है। इसके साथ ही हरियाणा में 664 लोगों ने और यूपी में 651 लोगों ने कोरोना को हराया। अब तक कुल 4,28,08,666 लोग कोरोना से ठीक हो चूक है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

