
भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यौमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के तहत सिंगरौली के 25 हजार 412 गरीब परिवारों को 421 एकड़ भूमि का भू अधिकार पत्र दिया, साथ ही 6 लाख 78 हजार किसानों के खातों में 135 करोड़ रूपये कि राशि ट्रांसफर कि और 408 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।
सिंगरौली में विकास भाजपा सरकार कि देन : सीएम शिवराज
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सिंगरौली में कहा कि, आज मुझे 2008 याद या रहा है। उस समय सिंगरौली वालों ने कहा था कि कांग्रेस ने सिंगरौली के साथ बहुत अन्याय किया है। हमने तय किया कि सिंगरौली जिला बनेगा और उसके बाद यहाँ विकास यात्रा प्रारंभ हुई। आज जो कुछ सिंगरौली में दिखाई दे रहा है, वह भाजपा सरकार की देन है। सभी गरीबों के पास रहने की जमीन होना चाहिए। गरीब के लिए भी ये जल, जमीन, जंगल, हवा, खुला आसमान, फल, फूल और अनाज है। कांग्रेस की सरकार में तो गरीब भगवान के भरोसे था, लेकिन आज भाजपा की सरकार में गरीब को जल, जमीन और जंगल का मालिक बनाया जा रहा है। आज 421 एकड़ जमीन सिंगरौली के गरीबों को बाँटी जा रही है। कोई गरीब जमीन के बिना नहीं रहेगा। यही सामाजिक न्याय है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था, ये गरीब ही तुम्हारा भगवान है, इसकी सेवा कर लो, तो भगवान की पूजा हो जाएगी। हमें पीएम आवास योजना के तहत 38 लाख मकान बनाने का लक्ष्य मिला था, हमने 34 लाख मकान बना लिए हैं। मैं अपने सभी गरीब बच्चों से कहना चाहता हूँ, आप अच्छे से पढ़ना, आपका एडमिशन मेडिकल या इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ, तो फीस मैं भरवाऊँगा। सिंगरौली सारी योग्यताएं रखता है इसलिए सिंगरौली को जिला बनाओ और आपने जब मांग की थी तो मैंने कहा था मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सिंगरौली जिला बनेगा। और तब से सिंगरौली की विकास यात्रा प्रारंभ हुई। आज मैं विकास के काम नहीं गिनाउंगा लेकिन दिल पर हाथ रख कर ईमानदारी से आज मुझे बताओ सिंगरौली में विकास के काम जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किए, कभी कांग्रेस ने किए थे क्या? सवा साल उनकी सरकार आई थी तो उन्होंने एक पत्थर और कंकड़ लगाया था क्या?
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

