गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
Logo
National

देश में आए पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15528 नए मामले, 25 की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में आए पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15528 नए मामले, 25 की हुई मौत

देश में आए पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15528 नए मामले, 25 की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। इसी बीच भारत में 24 घंटे में कोरोना के 15,528 नए मामले सामने आए। देश में संक्रमितों की संख्या की बात करें तो यह 4,37,83,062 तक जा पहुंची है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,43,654 तक दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार यानी 19 जुलाई सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना से 25 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मृतक की संख्या बढ़कर 5,25,785 तक पहुंच चुकी है। देश में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,43,654 दर्ज की गई है। 


इसके सात ही बीते 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 610 की कमी देखी गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.47 प्रतिशत दर्ज किया गया है।


वहीं, भारत में अब तक 4 करोड़ 31 लाख 13 हजार 623 लोग कोरोना से ठीक हो कर घर गए है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो 16113 लोग कोरोना से सही हुए है। तो बीते 24 घंटे में 25 लोगों की मौत हुई। 


 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें