N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामलों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार यानी 3 जुलाई को जानकारी देते हुए बताया कि, पिछले 24 घंटे में m कोरोना के 16,103 नए मामले सामने आए है। वहीं 31 लोगों की मौत हुई। देश में कोरोना की डेली पॉजिटिविटी रेट 4.27 फीसदी दर्ज की गई है। इसके साथ ही नए मामलों के बाद एक्टिव केस बढ़कर 1,11,711 तक पहुंच गए है। वहीं बीते एक दिन में कोरोना से 13,929 लोग ठीक हुए है।
बतादें कि, लगातार दो दिनों तक 17 हजार से अधिक मामलों के बाद आज नए मरीजों की संख्या में कमी आई है। शनिवार यानी 2 जुलाई को कोरोना के 17,092 नए मामले सामने आए है। तो उससे पहले शुक्रवार यानी 1 जुलाई को 17,070 मामले दर्ज हुए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय कि माने तो, देश में कोरोना के एक्टिव मामलों में पिछले 24 घंटों के दौरान 2143 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे अधिक 1161 मामले तमिलनाडु से सामने आए है और 1013 मामले पश्चिम बंगाल में मिले। बाकी राज्यों में एक्टिव मामलों में 306 से कम का ही इजाफा देखा गया हैं। इसके साथ ही सक्रिय मामलों में कमी के मामले में देखा जाएं तो महाराष्ट्र अव्वल रहा। यहां 549 की कमी देखी गई। कुल एक्टिव मामलों की बात करें तो उनकी संख्या 1,11,711 पहूंच चुकी हैं।
बतादें किपिछले 24 घंटे में देश में 13,929 लोगों ने कोरोना को मात देकर अपने घर लोटे है। इसमें सबसे अधिक 3749 मरीज केरल में ठीक हुए। इसके बाद 3515 महाराष्ट्र में और 1372 तमिलनाडु में कोरोना से ठीक हुए। वहीं राजधनी दिल्ली कि बात करें तो 969 लोगों ने कोरोना को मात दी।a
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

