नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामलों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार यानी 4 जुलाई को जानकारी देते हुए बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में 16,135 नए मामले सामने आए। वहीं 24 लोगों की मौत हुई।
कल यानी रविवार के मुकाबले इन नए मामलों की बात करें तो संख्या में मामूली सी बढ़ोतरी देखी गई हां। रविवार को 16,103 नए मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, डेली पॉजिटिविटी की दर 4.85 फीसदी दर्ज हुई है। T एक्टिव केसों की संख्या अब बढ़कर 1,13,864 तक पहुंच चुकी है।
बतादें कि, रविवार यानी 3 जुलाई को लगातार दो दिनों तक 17 हजार से अधिक केस सामने आने के बाद नए मरीजों की संख्या घटी थी। रविवार को 16,135 मामले सामने आने से पहले शनिवार यानी 2 जुलाई को 17,092, तो शुक्रवार यानी 1 जुलाई को 17,070 मामले दर्ज किए गए थे। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना से 13958 लोग ठीक हो कर अपने घर गए। जिसमें से सबसे अधिक महाराष्ट्र में 3918, केरल में 3611 और तमिलनाडु में 1487 लोगों ने कोरोना को मात दी।
वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार यानी 4 जुलाई को बताया कि, देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में पिछले 24 घंटे में 2153 का इजाफा देखा गया है। इसमें सबसे ज्यादा 1293 मामले पश्चिम बंगाल में और 1185 मामले तमिलनाडु में बढ़े।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

