गुरुवार, 07 मई 2026
Logo
National

भारत में एक दिन में कोरोना के 16,299 नए मामले, 53 मौतें

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भारत में एक दिन में कोरोना के 16,299 नए मामले, 53 मौतें

भारत में एक दिन में कोरोना के 16,299 नए मामले, 53 मौतें

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, (आईएएनएस)। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोनावायरस के 16,299 नए मामले सामने आए और 53 मौतें दर्ज हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी। 53 नई मौतों के साथ देश भर में मरने वालों की संख्या अब 5,26,879 हो गई है। सक्रिय केसलोड घटकर 1,25,076 हो गया है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.28 प्रतिशत है।


पिछले 24 घंटों में 19,431 मरीजों के ठीक होने के बाद ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,35,55,041 हो गई। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.53 प्रतिशत है। जहां दैनिक पॉजिटिविटी दर घटकर 4.58 प्रतिशत रह गई, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 4.85 प्रतिशत रही। साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 3,56,153 टेस्ट किए गए।


गुरुवार की सुबह तक, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 207.29 करोड़ को पार कर गया। टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से 3.96 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 की पहली खुराक दी गई है।


--आईएएनएस

एसकेपी

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें