बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 16,866 नए मामले, 41 की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 16,866 नए मामले, 41 की हुई मौत

देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 16,866 नए मामले, 41 की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं इसी बीच भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,866 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं बीते एक दिन में कोरोना के 18,148 मरीज ठीक हो कर अपने घर है तो 41 लोगों की इससे मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,866 नए मामले सामने आए जिसके बाद देश में कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1,50,877 तक जा पहुंची है। 


स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता दर 7.03% और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 4.49% दर्ज की गई है। जबकि कोरोना से ठीक हुए मरीजों का रिकवरी रेट 98.46% दर्ज किया गया है।


बीते 24 घंटों में कोरोना के 18,148 मरीजों के ठीक होने के बाद देश में कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,32,28,670 तक जा पहुंची है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें