मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

भारत में आए कोरोना के 16,935 नए मामले, 51 की हुई मौते

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भारत में आए कोरोना के 16,935 नए मामले, 51 की हुई मौते

भारत में आए कोरोना के 16,935 नए मामले, 51 की हुई मौते

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, (आईएएनएस)। भारत में सोमवार को बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 16,935 नए मामले दर्ज किए गए। यह आंकड़ा रविवार को सामने आए 20,528 की तुलना में कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये जानकारी दी।


इसी दौरान कोरोनावायरस से 51 मरीजों की मौत हुई है। जिससे देश भर में मरने वालों की संख्या 5,25,760 हो गई है। वहीं 16,069 मरीज महामारी से ठीक भी हुए हैं।


देशभर में कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या 4,30,97,510 हो गई है। नतीजतन, रिकवरी रेट 98.47 प्रतिशत हो गई है।


इस बीच, डेली पॉजिटिविटी रेट घटकर 4.58 प्रतिशत हो गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 6.48 प्रतिशत है।


साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 2,61,470 टेस्ट किए गए, जो कुल मिलाकर 86.96 करोड़ से अधिक हो गए।


--आईएएनएस

पीके/एसकेपी

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें