गुरुवार, 07 मई 2026
Logo
National

देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 16167 नए मामले, डेली पॉजिटिविटी रेट हुआ 6.14 फीसदी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में  पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के  16167 नए मामले, डेली पॉजिटिविटी रेट हुआ 6.14 फीसदी

देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 16167 नए मामले, डेली पॉजिटिविटी रेट हुआ 6.14 फीसदी

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहें हैं। इसकी बढ़ती हुई रफ्तार चिंता बढ़ाने लगी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16167 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि एक दिन पहले के मुकाबले आए हुए नए मामलों की संख्या कम दर्ज हुई है। पर डेली पॉजिटिविटी रेट 6.14 फीसदी पर जा पहुंची है। बतादें कि, वहीं 15,549 मरीज़ कोरोना से ठीक हो कर अपने घर गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एक्टिव मामलों की संख्या अब 135510 तक पहुंच गई है।

दिल्ली में रविवार यानी 7 अगस्त को कोरोना के 2,423 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमण दर 14.97 प्रतिशत देखी गई। यह संख्या 22 जनवरी के बाद से सबसे अधिक है। वहीं संक्रमण के कारण दो और लोगों की मौत हो गई। 22 जनवरी को, कोरोना दर 16.4 प्रतिशत रही। 

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में जानकारी देते हुए बताया कि, रविवार को नए मामले पिछले दिन किए गए 16,186 कोरोना जांच से सामने आए है। कोरोना के नए मामलों के साथ ही दिल्ली में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19,69,527 तक पहुंच गई है। वहीं मृतक संख्या 26,330 दर्ज की गई हैं।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें