बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आए 16464 नए मामले, एक्टिव मामले पहुंचे 1.44 लाख के पास

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आए 16464 नए मामले, एक्टिव मामले पहुंचे 1.44 लाख के पास

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आए 16464 नए मामले, एक्टिव मामले पहुंचे 1.44 लाख के पास

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहें है। इसी बीच सोमवार यानी 1 अगस्त की सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 हजार 464 नए मामले सामने आए। जिसके बाद एक्टिव मामले बढ़कर 1.44 लाख के पास पहुंच गए हैं। वहीं देश में अब तक कोरोना के 4 करोड़ 40 लाख 36 हजार 275 मामले सामने आ चुके हैं।  


देश में कोरोना के मौजूदा समय में एक्टिव मामलों कि संख्या 1 लाख 43 हजार 989 हो गई हैं। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना से कुल 4 करोड़ 33 लाख 65 हजार 890 लोग ठीक हो कर अपने घर जा चुके हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 5 लाख 26 हजार 396 लोगों की जान जा चुकी हैं। वहीं, देश में वैक्सिनेशन की रफ्तार भी बेहद तेज है। अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 2,04,34,03,676 डोज लग चुकी हैं।


बतादें कि, देश के 3 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 15% से अधिक है। मेघालय, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश यह 3 राज्य शामिल इस लिस्ट में शामिल है। मेघालय में सबसे ज्यादा 27.98% पॉजिटिविटी रेट देखा गया है। तो उत्तराखंड में पॉजिटिविटी रेट 16.44% दर्ज किया गया और हिमाचल में 15.35% दर्ज हुआ है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें