नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामलों में उतार चढाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच एक बार फिर से कोरोना के संक्रमण में इज़ाफा हुआ है। देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 16906 नए मामले। वहीं 45 लोगों की मौत हुई। आए हुए नए मामलों को एक दिन पहले के आंकड़ों से तुलना की जाए तो लगभग 3 हज़ार नए मरीज़ सामने आए है। इसके साथ ही देशभर में अब एक्टिव मामलों की संख्या 1 लाख 32 हज़ार के पार जा चुकी है।
वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 3.68% दर्ज किया गया हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे कोरोना से 15,447 मरीज़ ठीक हुए हैं।
दिल्ली में मंगलवार यानी 12 जुलाई को कोरोना के 400 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमण दर 2.92 प्रतिशत रहा। वहीं एक मरीज की जान गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया कि, नए मामलों के साथ दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,41,415 दर्ज हुई। इसके साथ ही मृतक संख्या 26,285 पर ही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

