मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

जारी हुई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त, किसानों के खाते में प्रधानमंत्री ने 21,000 करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर किए

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने आज 28 फरवरी को महाराष्ट्र के यवतमाल में आयोजित एक समारोह के दौरान किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की 16वीं किस्त जारी कर दी है। योजना के तहत अब तक 11 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम उनके खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है।

बतादें की सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच ट्रांसफर की जाती है।

नवंबर में आई थी 15वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2023 को पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त जारी की थी। 15वीं किस्त के रूप में 18,000 करोड़ रुपये की राशि 8 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को जारी की गई थी।

लाभार्थियों की लिस्ट कैसे चेक करें-

1. पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं

2. होमपेज पर 'फार्मर कॉर्नर' चुनें।

3. इसके बाद 'लाभार्थी स्टेटस' पर क्लिक करें

4. इसके बाद आप ड्रॉप-डाउन मेनू से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक या गांव का चयन कर सकते हैं।

5. इसके बाद स्टेटस जानने के लिए 'गेट रिपोर्ट' पर क्लिक करें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें