
नई दिल्ली। पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त आज किसानों के बैंक खाते में आएगी। महाराष्ट्र के यवतमाल में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर करेंगे। इससे पहले बीती 15 नवंबर 2023 को 15वीं किस्त जारी हुई थी।
पीएम किसाम सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं। किसानों के खाते में ये राशि हर 4 महीने के अंतराल में 3 किस्तों में ट्रांसफर की जाती है। हर किस्त में 2,000 रुपये दिये जाते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त के अंतर्गत 21 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि से लगभग 9 करोड़ किसान परिवारों को लाभ मिलेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

