रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

देश में आए कोरोना के 17,073 नए मामले, 21 लोगों की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में आए कोरोना के 17,073 नए मामले, 21 लोगों की हुई मौत

देश में आए कोरोना के 17,073 नए मामले, 21 लोगों की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामलों में पिछले तीन दिनों कि गिरावट के बाद एक बार फिर से उछाल देखने को मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17,073 नए मामले दर्ज किए गए है। वहीं 21 लोगों की मौत हुई। आए हुए नए मामलों की एक दिन पहले से तुलना करें तो इन नए केसों की संख्या 45.5 फीसदी अधिक दर्ज हुई है। इसके साथ एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 94,420 तक हो गई है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 5.62 प्रतिशत दर्ज किया गया है। 


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना का रिकवरी रेट 98.57 फीसदी रहा। वहीं कुल मामलों में से एक्टिव केसों का प्रतिशत 0.22 फीसदी दर्ज हुआ है।


बतादें कि, पिछले 24 घंटों के अंदर एक्टिव मामलों में 1844 की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इसमें सबसे अधिक 781 तमिलनाडु में, 281 पश्चिम बंगाल में, 275 महाराष्ट्र में और 222 दिल्ली में देखे गए है। वहीं 6 राज्यों में सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट देखी गई है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा कर्नाटक में 384 मरीज कम हुए। बीते 24 घंटे के अंदर 15,208 लोग कोरोना से ठीक हुए है। इसमें सबसे अधिक 6213 महाराष्ट्र में, 3491 केरल में, 1665 दिल्ली में मरीज ठीक हुए है। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें