रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

देश में पिछले 24 घंटे आए कोरोना के 17336 नए मामले, 13 मरीज की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में पिछले 24 घंटे आए कोरोना के 17336 नए मामले, 13 मरीज की हुई मौत

देश में पिछले 24 घंटे आए कोरोना के 17336 नए मामले, 13 मरीज की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17 हजार 336 नए मामले दर्ज किए गए। आए हुए इन नए मामलों के साथ देश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 88,284 तक जा पहुंची है। वहीं 13 लोगों की कोरोना से मौत हुई। देश में अब तक कोरोना से 4 करोड़ 27 लाख 49 हजार 56 लोग ठीक हो चुके है। वहीं कोरोना के कारण देश में मरने वालों की संख्या 5 लाख 24 हजार 954 दर्ज की गई है। 


वहीं, देशभर में पिछले 24 घंटे में 13 लाख 71 हजार 107 लोगों को वैक्सीन भी लगाई गई। बतादें कि, देश में अब तक 196 करोड़ से अधिक कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईसीएमआर ने जानकारी देते हुए बताया कि, पिछले 24 घंटे में 4 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए हैं।


बतादें कि, महाराष्ट्र में बीते गुरुवार यानी 23 जून को कोरोना के 5218 नए मामले दर्ज किए गए है। इन नए मामलों के साथ महाराष्ट्र में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 24,867 तक पहुंच चुकी है। वहीं गुरुवार को एक कोरोना संक्रमित की जान गई।


 केरल की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में 3890 नए मामले सामने आए हैं। तो 7 कोरोना संक्रमितों की जान गई। केरल में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या की बात करें तो यहां कुल 25,911 मामले संक्रामित है। 




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें