गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 18,257 नए मामले, 42 लोगों की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 18,257 नए मामले, 42 लोगों की हुई मौत

देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 18,257 नए मामले, 42 लोगों की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामलों में उतार चढाव देखने को मिल रहा है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,257 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं इससे 42 लोगों की जान गई। देश में कोरोना के सक्रिय मामले की संख्या 1,28,690 हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के अनुसार कोरोना की दैनिक सकारात्मकता दर 4.22% देखी गई है। तो पिछले 24 घंटे में 14,553 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं।


बतादें कि, कोरोना के नए मामले पिछले दिन के मुकाबले थोड़े कम दर्ज किए गए हैं। इससे पहले शनिवार यानी 9 जुलाई को देश में कोरोना के 18,840 मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो पिछले 24 घंटों में कोरोना से कुल 42 लोगों की जान गई। जिसके बाद कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 5,25,428 तक जा पहुंची है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 14,553 लोग कोरोना से सही हुए है। 


वहीं देह में एक्टिल मामलों की बात करें तो यह 1.28 लाख है। जो यह कोरोना के कुल मामलों का 0.30 प्रतिशत है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के अनुसार,डेली पॉजिटिविटी रेट 4.22 प्रतिशत दर्ज किया गया है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें