मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Logo
National

देश में 24 घंटों में आए कोरोना के 18,840 नए मामले, 43 लोगों की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में 24 घंटों में आए कोरोना के 18,840 नए मामले, 43 लोगों की हुई  मौत

देश में 24 घंटों में आए कोरोना के 18,840 नए मामले, 43 लोगों की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। इसी बीच भारत में एक दिन में कोरोना के 18,840 नए मामले सामने आए। जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,36,04,394 जा पहुंची है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या की बात करें तो यह बढ़कर 1,25,028 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार यानी 9 जुलाई को सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, 43 और मरीजों की जान गई। जिसके बाद मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,386 तक पहुंच चुकी है। 


उपचाराधीन मरीजों की संख्या में एक दिन में 2,693 मामलों की वृद्धि देखी गई है, यह संक्रमण के कुल मामलों का 0.29 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वहीं कोरोना से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.51 फीसदी देखी गई।


इन आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण की दैनिक दर 4.14 प्रतिशत देखी गई है। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 4.09 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,29,53,980 तक जा पहुंची है। 


बतादें कि, देश में 7 अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख दर्ज की गई थी। 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से ज्यादा दर्ज की गई। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख सामने आए थे। तो 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार मामले पहूंच गए थे।





पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें