N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डिस्क। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। एक बार फिर से संक्रमण में बढ़त देखी गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर में 18313 नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान 57 लोगों की मौत हुई। कल के मुकाबले आज करीब साढ़े तीन हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं मंगलवार यानी 26 जुलाई को 14,830 नए मामले सामने आए थे।
वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजे आंकड़ों के अनुसार, देश भर में एक्टिव मामलों की संख्या 1,45,026 तक पहुंच चुकी है। इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट 4.31 दर्ज किया गया है।
बतादें कि, राजधानी दिल्ली में कोरोना के 781 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं 2 मरिजों की मौत हुई। इसके साथ ही संक्रमण दर 6.40 प्रतिशत रहा। नए मामले सामने आने के बाद दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,49,736 तक जा पहुंची। तो मृतकों की तादाद 26,305 तक जा चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन पहले यानी 26 जुलाई को 12,209 नमूनों की कोरोना जांच हुई।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

