मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Logo
National

देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 18815 नए मामले, 38 की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 18815 नए मामले, 38 की हुई मौत

देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 18815 नए मामले, 38 की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,815 नए मामले सामने आए। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,35,85,554 तक पहुंच गई है। वहीं उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,22,335 तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शु्क्रवार यानी 8 जुलाई को इन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। सुबह आठ बजे जारी किए गए नए आंकड़ों के मुताबिक 38 और संक्रमितों की जान गई। जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,25,343 तक जा पहुंची है। 


मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि, रोगियों की संख्या कुल मामलों की 0.28 प्रतिशत दर्ज की गई है, वहीं कोरोना से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.51 फीसद देखी गई है। इसके साथ ही 24 घंटे की अवधि के दौरान उपचाराधीन रोगियों की संख्या में अब 2,878 मामलों की वृद्धि देखी गई है। 


मंत्रालय के अनुसार, पिछली 24 घंटे में 4,38,005 मामलों की जांच की गई। जिसमें दैनिक संक्रमण दर 4.96 प्रतिशत देखा गया। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 4.09 फीसदी दर्ज हुई है। वायरस से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,29,37,876 तक पहुंच चुकी है। वहीं मृत्यु दर की बात करें तो यह 1.21 प्रतिशत दर्ज हुई। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें