सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

देश में 24 घंटे में आए कोरोना के 18819 नए मामले, 39 लोगो की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में 24 घंटे में आए कोरोना के 18819 नए मामले, 39 लोगो की हुई मौत

देश में 24 घंटे में आए कोरोना के 18819 नए मामले, 39 लोगो की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना के मामले दिन पर दिन पढ़ते जा रहे है। संक्रमण ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के  18819 नए मामले सामने आए। वहीं 39 लोगों की वायरस से मौत हुई। बीते दिन से तुलना की जाए तो 30 फीसदी से अधिक मामले बढ़ें है। बुधवार यानी 29 जून को देश में कोरोना के 14,506 नए मामले सामने आए थे। वहीं  30 मरीजों की जान गई थी। एक्टिव मामलों की संख्या अब एक लाख के पार जा पहुंची है। 

बतादें कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले में लगातार तेज़ी से बढ़ते जा रहे है। बुधवार यानी 29 जून को कोरोना के 3,957 नए मामले सामने आए, वहीं सात मरीजों की जान गई। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब मामले बढ़कर 79,72,747 तक जा पहुंचे है। वहीं  मृतक संख्या बढ़कर 1,47,922 तक हो गई है। मुंबई में  आए हुए नए मामलों में से 1,504 कोरोना के नए केस दर्ज किए गए है। 

वहीं राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां  5.87 दैनिक संक्रमण दर के साथ, कोरोना के 1,109 नए मामले सामने आए। वहीं एक की मौत हुई। दिल्ली ने पिछले दो दिनों के बाद  हज़ार से भी कम संक्रमण के मामलों की सूचना मिली है।  इन नए मामलों के बाद कोरोना के 19,34,009 मामले पहूंच चुके है। इसके  साथ ही मृतकों की संख्या 26,261 तक जा पहुंची है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें