मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
National

देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 18930 नए मामले, 35 की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 18930 नए मामले, 35 की हुई मौत

देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 18930 नए मामले, 35 की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। वहीं कोरोना के संक्रमण में उतार-चढ़ाव का दौर अभी भी  जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में  कोरोना के 18930 नए मामले सामने आए।  वहीं इस दौरान 35 लोगों की मौत हुई। बुधवार यानी 6 जुलाई के मुकाबले आज लगभग ढाई हज़ार ज्यादा मामले दर्ज हुए। देश में एक्टिव मामले की संख्या अब 119457 तक पहुंच चुकी है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट अब 4.32% तक पहुंच चूक है। 

वहीं महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना के तीन हजार से अधिक मामले सामने आए।  बुधवार यानी 6 जुलाई को यहां 3142 लोग कोरोना की चपेट में आए। वहीं  मुंबई में 695 लोग कोरोना से संक्रमति पाए गए। इसके बाद एक्टिव मामलों की संख्या 19981 तक जा पहुंची है। इसके साथ ही ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 358 नए मामले दर्ज किए गए। जिसके बाद  यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,30,427 तक जा पहुंची हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार यानी 6 जुलाई को जानकारी देते हुए बताया कि,  तमिलनाडु में कोरोना के 2,743 नए मामले सामने आए। वहीं मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि, पिछले 24 घंटों में 1,791 लोग कोरोना से सही हुए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें