
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारत ने आज कोरोना के नए मामलों में कमी देखी गई है। देश मे मंगलवार को 2.38 लाख नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए है जो एक दिन पहले की तुलना में लगभग 20 हजार कम है। देश में वर्तमान में 17,36,628 एक्टिव केस है, जबकि रिकवरी दर अब 94.09 प्रतिशत है। वहीं Omicron मामलों की कुल संख्या बढ़कर 8,891 हो गई, जिसमे कल से 8.31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
24 घंटों में 305 मौतें हुई
तीसरी लहर में यह लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना के मामले घटे है। एक दिन पहले रविवार को देश में 258089 नए मामले दर्ज किए गए थे। रविवार के मुकाबले सोमवार को 20,071 कम मामले आए हैं। उधर पिछले 24 घंटों में देश में 305 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। वहीं 157421 मरीज ठीक भी हुए।
देश में कोरोना पर एक नजर
कुल एक्टिव केस: 17,36,628
कुल संक्रमित : 3,76,16,855
कुल रिकवरी: 3,53,84,922
कुल मौतें: 48,67,57
महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले
देश में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक कोरोना के 31,111 मामले महाराष्ट्र में सामने आए है। अच्छी बात ये है कि पिछले दिन की तुलना में यहां 10,216 मामले कम मिले है। 29,092 लोग यहां डिस्चार्ज हुए और 24 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है।
कर्नाटक में घटी पॉजिटिविटी दर
केरल में पिछले 24 घंटों में 27,156 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। 7827 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए है, जबकि 14 लोगों की यहां मौत हुई है। यहां का पॉजिटिविटी रेट कम होकर 12.46% हो गया है।
एन चंद्रबाबू नायडू कोरोना से संक्रमित
उधर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू कोरोना से संक्रमित हो गए है। मंगलवार सुबह उन्होंने इस बात की जानकारी ट्वीट कर के दी है। ट्वीट कर उन्होंने लिखा, मैंने खुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लिया है और सभी आवश्यक सावधानियां बरत रहा हूं।
50 लाख प्रीकॉशन डोज लगे
10 जनवरी से शुरू हुए फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक उम्र वाले ऐसे लोग जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है को प्रीकॉशन डोज लगाया जा रहा है। अब तक देश में 50 लाख से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर्स और बुजुर्गों को प्रीकॉशन डोज लग चुका है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

