
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारत ने पिछले 24 घंटों में 2,68,833 लाख नए कोरोना के मामले दर्ज किए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में 402 लोगों की मौत हुई है, जिससे कुल मरने वालों की संख्या 4,85,752 हो गई है। पॉजिटिविटी दर भी 14.7% से बढ़कर 16.66% हो गई। उधर पिछले 24 घंटों में 1,22,684 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 14,17,820 हो गई है। देश में अब तक 6,041 Omicron मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
यह भी पढ़े : फर्जी रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले की पूरी जानकारी ED ने जबलपुर एसपी से मांगी
महारष्ट्र में सबसे अधिक मामले
महाराष्ट्र में शुक्रवार को 43,211 पॉजिटिव मिले और 19 कि मौत हुई है। वहीं राजधानी मुंबई ने शुक्रवार को 11,317 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। यहां पॉजिटिविटी दर 21.73% से घट कर 20% हो गई है। पिछले 24 घंटों में यहां 54,924 कोरोना टेस्ट किए गए थे।
कर्नाटक
यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के 28723 नए मामले दर्ज किए गए और 8 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, वहीं 3015 लोगों संक्रमण से ठीक हुए है। कर्नाटक में अभी तक 31.53 लाख बार लोगों को संक्रमण ने अपनी चपेट में लिया है। यहां अभी तक 29.73 बार लोगों ने संक्रमण को मात दी है, वहीं 38,411 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या यहां 1 लाख के पार है। पॉजिटिविटी रेट भी 13% हो गई है।
दिल्ली
दिल्ली में शुक्रवार को 24,383 नए संक्रमित मिले है। जो एक दिन पहले आए 28,800 मामलों से 4 हजार कम है। यहां पॉजिटिविटी दर 30% हो गई है। पिछले 24 घंटों में यहां 34 लोगों की संक्रमण से मौत भी हुई है। एक्टिव केस बढ़ कर 92,273 हो गए है। वहीं कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16.70 लाख पर पहुंच गया है।
एमपी में 31 मार्च तक कैदियों से मिलने पर प्रतिबंध
उधर कोरोना के बढ़ते मामलों पर मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए इस साल मार्च के अंत तक जेल के कैदियों से मिलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। शुक्रवार को जेल विभाग द्वारा इसको लेकर आदेश जारी कर दिए है। दरअसल, जेलों में संक्रमण के प्रसार पर रोक लगाने के लिए कैदियों के परिवार, दोस्तों और परिचितों से मिलने पर 31 मार्च तक प्रतिबंध लगा दिया है। कैदी अब विडियोकॉन्फ्रेन्सिंग और फोन कॉल के जरिए अपने परिवार, दोस्तों और परिचितों से बात कर सकेंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

