शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

पिछले 24 घंटो में आए कोरोना के 2,897 नए मामले, 54 लोगों की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पिछले 24 घंटो में आए कोरोना के 2,897 नए मामले, 54 लोगों की हुई मौत

पिछले 24 घंटो में आए कोरोना के 2,897 नए मामले, 54 लोगों की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। जहां कुछ महीने पहले कोरोना कि रफ्तार कम हो रही थी वहीं अब हालात बिगड़ते नजर आ रहे है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो देश में कोरोना के 2897 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 54 और लोगों की मौत हुई।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय कि ओर से जारी हुए अकड़ो के अनुसार, देश में फिलहाल कोरोना के 19,494 एक्टिव मामले हैं। इसका पॉजिटिविटी रेट 0.61 फीसदी है। मगंलवार को कोरोना के 2288 मामले सामने आए थे और 10 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 3044 लोग इससे ठीक हुए थे। तो सोमवार को कोरोना के 3207 नए मामले दर्ज किए गए थे। साथ ही 29 लोगों की मौत हुई थी। 


देश में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 19,494 तक हो गई है, वहीं मौत का आंकड़ा 5,24,157 तक जा पहुंच है। साथ ही देश में अब तक 4,25,66,935 लोग कोरोना से जंग जीतने में सफल हो चुके हैं। वहीं अभी तक देश में 190,67,50,637 वैक्सीन की डोज लग चुकी है।  



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें