N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ते जा रहें है। भारत में आज भी कोरोना के नए मरीजों की संख्या 20 हजार के ऊपर ही बनी हुई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 20,409 नए मामले सामने आए। जिसमें से 32 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही एक दिन पहले के मुकाबले कोरोना के मामलों में मामूली कमी देखी गई है। गुरुवार यानी 28 जुलाई को कोरोना के 20,557 मामले मिले थे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार यानी 29 जुलाई को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना की संख्या 2335 घटकर अब 1,43,988 तक रह गई है। वहीं बीते एक दिन के अंदर देश में 22,697 लोग कोरोना से ठीक हुए।
मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि, कोरोना के दैनिक सक्रिय मामलों की दर 5.12 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 4.82 प्रतिशत रहा। इसके साथ ही पंजाब में कोरोना के मामले सबसे अधिक बढ़े हैं। यहां सक्रिय मामलों में 569 की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इसके बाद बात करें तो हिमाचल प्रदेश में 325 मामले बड़े, कर्नाटक में 299 और जम्मू-कश्मीर में 242 नए एक्टिव मामले सामने आए है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

