N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। इसके साथ ही इससे वाली मौतों के आंकड़े एक बार फिर से डराने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर भारी इजाफा दर्ज किया गया है। आज सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए नए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,557 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं इससे 44 लोगों की जान गई।
वहीं इससे पहले 26 जुलाई को कोरोना के 18,313 नए मामले सामने आए थे। तो 25 जुलाई को कोरोना के 14,830 नए मामले दर्ज किए गए थे। केरल में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,273 नए मामले सामने सामने आए। जिसके बाद इन मामलों की संख्या 20,094 तक पहुंच गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

