
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने आज बुलंदशहर से चुनावी शंखनाद कर दिया है, जबकी विपक्ष अभी सीटों को लेकर अंतर्कलह से जूझ रहा है। जहां एक ओर विपक्ष में दरार पड़ती नजर आरही है वहीं दूसरी तरफ 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश से मिशन 2024 की शुरूआत हो गई है। बुलंदशहर में अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने यूपी के पूर्व मुख्यशमंत्री कल्याैण सिंह को याद किया। उन्हों ने कहा कि इस धरती ने कल्यााण सिंह जैसे सपूत दिए हैं। लेकिन अभी भी सशक्त राष्ट्र के निर्माण का, सामाजिक न्याय का सपना बढ़ाने के लिए हमें अपनी गति बढ़ानी है। हमें मिलकर काम करना है। अयोध्या में मैंने कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ अब राष्ट्र प्रतिष्ठा का काम करना है।
पीएम मोदी ने कहा कि जब देश का सबसे बड़ा राज्य ही कमजोर हो, तो देश कैसे ताकतवर हो सकता था। उत्तर प्रदेश को पहले ताकतवर बनाना होगा । मैं तो यूपी का सांसद हूं और मेरी विशेष जिम्मेदार है। आज भारत में नैशनल हाइवे का तेजी से विकास हो रहा है। उसमें से अनेक पश्चिमी यूपी में बन रहे हैं। आज हम यूपी के हर हिस्से को आधुनिक एक्सप्रेसवे से कनेक्ट कर रहे हैं।
इसी के साथ ही पीएम मोदी ने अपनी सरकार के कामकाज के बारे में बताते हुए कहा कि आज पश्चिमी यूपी को विकास के लिए 19 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स भी मिले हैं। ये प्रोजेक्ट्स रेल लाइन, हाइवे, पेट्रोलियम पाइपलाइन, पानी, सीवेज, मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक शहर से जुड़े हुए हैं। आपका ये प्यार और आपका ये विश्वास जीवन में इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है। मैं आपके प्यार के लिए अभिभूत हूं। 22 तारीख को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन हुए और अब यहां जनता जनार्दन के दर्शन का सौभाग्य मिला है।
पीएम मोदी ने कहा कि पहला नमो प्रोजेक्ट पश्चिमी यूपी से ही शुरू हुआ। बुलंदशहर से चुनाव प्रचार की शुरुआत के पीछे एक ख़ास वजह भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बुलंदशहर काफी शुभ रहा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री ने बुलंदशहर से ही चुनावी आगाज किया था और बीजेपी ने पश्चिम यूपी में क्लीन स्वीप किया था। इतना ही नहीं बुलंदशहर वह इलाका है जहां पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का काफी असर हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

