N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में त्योहारों का माहौल है इसी बीच लगातार बढ रहें कोरोना के मामले चिंता बढ़ा रहें है। हालांकि कोरोना को लेकर आज देश में थोड़ी राहत की खबर है। दिवाली से पहले देश में बीते 3 दिनों से कोरोना के 2000 से अधिक मामले सामने आ रहे है। देश में शुक्रवार के मुकाबले आज यानी 22 अक्टूबर को कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी देखी गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह 8 बजे जारी किए ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के कोरोना के 2112 नए मामले दर्ज किए गए है। जबकि 4 लोगों की मौत हुई हैं। वहीं देश में एक दिन पहले 2119 नए मामले सामने आए थे जबकि 10 लोगों की मौत हुई थी।
देश में कोरोना महामारी जब से शुरू हुई है तब से लेकर आज तक इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 4,46,40,748 तक पहुंच चुकी है। वहीं मौतों का आंकड़ा 5,28,957 दर्ज किया गया हैं।
पिछले 24 घंटे में कोरोना से 3102 लोग ठीक हो कर अपने घर गए। इसके साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 40 लाख 87 हजार 748 पर पहुंच गई है। कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या भी घटकर 25000 से नीचे 24043 दर्ज की गई है। वहीं बीते 24 घंटे में एक्टिव मामलों की संख्या में 984 की कमी देखने को मिली है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

