मंगलवार, 21 अप्रैल 2026
Logo
National

PM किसान निधि की 21वीं किस्त आज जारी, 9 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

19 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
PM किसान निधि की 21वीं किस्त आज जारी, 9 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

PM किसान निधि की 21वीं किस्त आज जारी, 9 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। किसानों का बेसब्री से इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त आज जारी की जाएगी। बुधवार को देशभर के लगभग 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18,000 करोड़ रुपये की सीधी राशि ट्रांसफर होगी। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए भी यह दिन बेहद खास होगा, क्योंकि यहां 24.17 लाख किसानों को कुल 494 करोड़ रुपये की किस्त मिलेगी।


धमतरी से होगी 21वीं किस्त की शुरुआत

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छत्तीसगढ़ के धमतरी पहुंचेंगे और यहीं से पीएम किसान निधि की 21वीं किस्त जारी करेंगे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “किसानों के चेहरे पर खुशी लाना ही हमारा सबसे बड़ा संकल्प है।” किस्त जारी करने का मुख्य कार्यक्रम धमतरी के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित होगा। यहां प्रशासन की ओर से विस्तृत तैयारियां की गई हैं। मंच निर्माण, स्टॉल, पार्किंग और आगमन मार्गों की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


कितनी राशि किसके खाते में?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार:

कुल किसानों को लाभ: लगभग 9 करोड़ किसान

कुल राशि: 18,000 करोड़ रुपये


दस्तावेज अधूरे तो नहीं मिलेगा भुगतान!

अगर आप किसान हैं और अभी तक आपकी e-KYC पूरी नहीं हुई, आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है या ज़मीन से जुड़े दस्तावेज अपडेट नहीं हैं, तो सावधान हो जाइए। इस बार आपका भुगतान रोक दिया जा सकता है। सरकार ने स्पष्ट कहा है: “जिन किसानों के दस्तावेज अपडेट नहीं होंगे, उनके खाते में 2,000 रुपये की किस्त नहीं भेजी जाएगी।”


जरूरी दस्तावेज जो अभी ही अपडेट करें

➡️ e-KYC अनिवार्य

➡️ बैंक खाता आधार से लिंक

➡️ भूमि सत्यापन दस्तावेज

➡️ PM Kisan पोर्टल पर अपडेटेड जानकारी


किसानों में दिख रहा उत्साह

धमतरी सहित पूरे प्रदेश में कार्यक्रम के प्रति किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कई जिलों में LED स्क्रीन लगाकर लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी की गई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें