गुरुवार, 07 मई 2026
Logo
National

देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 15,815 नए मामले, 68 लोगों की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 15,815 नए मामले, 68 लोगों की हुई मौत

देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 15,815 नए मामले, 68 लोगों की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली,न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामलों में उतार चढाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,815 नए मामले सामने आए। वहीं 68 लोगों की मौत हुई। तो 20,018 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए।  


बतादें कि, देश में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,19,264 पहुंच गई है। वहीं डेली पाॅजिटिविटी रेट 4.36 फीसदी दर्ज हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की और से शनिवार यानी 13 अगस्त को जारी किए गए नए आंकड़े के अनुसार, रिकवरी रेट 98.53 प्रतिशत देखा गया। देश में संक्रमण से ठीक होने वालों का आंकड़ा कुल 4,35,93,112 तक पहुंच गया।


देश में कल तक कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,23,535 थी, जिसमें से आज यानी 13 अगस्त को 4271 अंकों की कमी देखी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के सक्रिय मामले कुल संक्रमण का 0.28 प्रतिशत दर्ज हुआ। 





पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें