सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

देश में आए 3.37 लाख नए मरीज, एक्टिव मरीज 21 लाख के पार हुए

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में आए 3.37 लाख नए मरीज, एक्टिव मरीज 21 लाख के पार हुए

देश में आए 3.37 लाख नए मरीज, एक्टिव मरीज 21 लाख के पार हुए

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारत में पिछले 24 घंटों में 3.37 लाख (3,37,704) नए कोरोना के मामले दर्ज किए, जो कल की तुलना में 9,550 कम है।  वहीं 2.42 लाख (2,42,676) लोग संक्रमण से ठीक हुए है। देश मे वर्तमान में 21,13,365 एक्टिव मामले हैं। उधर ओमाइक्रोन मामलों की कुल संख्या बढ़कर 10,050 हो गई है।

देश में कोरोना पर एक नजर
कुल संक्रमित: 3,89,03,748
कुल रिकवरी: 3,62,91,435
कुल मौतें: 4,88,884
 
एचडी देवेगौड़ा कोरोना संक्रमित
पूर्व प्रधान मंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा कोरोना संक्रमित हो गए है, उनके कार्यालय ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी है। उधर दिल्ली और मुंबई में शुक्रवार को भी कोविड के मामलों में गिरावट जारी रही, जिसमें एक दिन में क्रमश: 10,756 और 5,008  मामले दर्ज किए गए। जबकि दिल्ली में पॉजिटिविटी दर घटकर 18.04 प्रतिशत हो गई, मुंबई में लगातार तीसरे दिन दैनिक मामलों में गिरावट देखी गई।  इस बीच, एम्स के एक अध्ययन ने महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान वयस्कों की तुलना में किशोरों में हल्के लक्षण और कम मृत्यु दर की जानकारी दी है। 

सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में 
देश में सबसे अधिक 48270 मामले महाराष्ट्र में आए है, जो एक दिन पहले आए मामलों की तुलना में 2338 ज्यादा है। एक दिन पहले यहां  46932 संक्रमित मिले थे। पिछले 24 घंटों में यहां 42391 मरीज ठीक हुए है और 52 लोगों की मौत हुई है। अब तक यहां कुल 74.20 लाख लोग संक्रमित हो चुके है, वहीं 264388 एक्टिव मरीज है और कुल 140023 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में यहां पॉजिटिविटी रेट 23.44% है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें