शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

देश में 24 घंटों में आए कोरोना के 3,451 नए मामले, 40 लोगों की हुई मौतें

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में 24 घंटों में आए कोरोना के  3,451 नए मामले, 40 लोगों की हुई मौतें

देश में 24 घंटों में आए कोरोना के 3,451 नए मामले, 40 लोगों की हुई मौतें

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली,न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इसी बीच भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,451 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही 40 लोगों किमौतें हुई। जिसके बाद देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 20,635 तक जा चुकी है। वहीं देश में कोरोना शुरू होने के बाद से लेकर अब तक कुल 5,24,064 लोगों की इस वायरस से जान जा चुकी है। महामारी शुरू होने के बाद से अब तक देश में कुल 4,31,02,194 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। तो 4,25,57,495 लोग कोरोना से ठीक भी हुए है। 


बतादें कि, शनिवार यानी 7 मई को देश में 3,805 नए मामले दर्ज किए गए थे। कल के मुकाबले अगर आज के ताजा मामलों की बात करे तो इसमें 9 फीसदी की कमी आई है। एक दिन पहले कोरोना से मौतों की संख्या 22 थी। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 40 मौतों हुई जिसमें से सिर्फ केरल से 35 लोग शामिल हैं। 


बतादें कि, राज्यों को केंद्र से अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 193 करोड़ से ज्यादा डोज मिल चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना से संक्रमित जिन 40 लोगों की मौत पिछले 24 घंटों में हुई थी, उनमें से 70 प्रतिशत मरीजों को पहले से ही दूसरी कई बीमारियां थी। जिसके कारण उनकी जान गई।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें