शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

भारत में कोरोना के 3,545 नए मामले सामने आए, 27 मौतें

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भारत में कोरोना के 3,545 नए मामले सामने आए, 27 मौतें

भारत में कोरोना के 3,545 नए मामले सामने आए, 27 मौतें

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली। भारत में शुक्रवार को बीते 24 घंटे के भीतर 3,545 नए कोविड मामले दर्ज किए गए। वहीं गुरुवार को कुल 3,275 मामले दर्ज किए गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह यह जानकारी दी।


इसी अवधि में, देश में 27 लोगों की इस महामारी से मौत हुई, जिससे देश भर में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,002 हो गई है। देश का सक्रिय कोरोना मामले 19,688 है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.05 प्रतिशत है।


पिछले 24 घंटों में 3,549 मरीजों के ठीक होने के बाद रिकवर होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,51,248 हो गई। भारत की रिकवर दर 98.74 प्रतिशत है। साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 4,65,918 टेस्ट किए गए, जिससे टेस्ट की कुल संख्या बढ़कर 83.98 करोड़ हो गई।


शुक्रवार की सुबह तक, भारत का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 189.81 करोड़ से अधिक हो गया, जो 2,35,44,994 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।


(Source : IANS)

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें