शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

ड्राइवर की नींद ने ली 5 लोगों की जान, 10 गंभीर रूप से घायल, हरियाणा के अंबाला में 3 बसें आपस मे टकराई

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
ड्राइवर की नींद ने ली 5 लोगों की जान, 10 गंभीर रूप से घायल, हरियाणा के अंबाला में 3 बसें आपस मे टकराई

ड्राइवर की नींद ने ली 5 लोगों की जान, 10 गंभीर रूप से घायल, हरियाणा के अंबाला में 3 बसें आपस मे टकराई

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। अंबाला दिल्ली हाईवे पर सोमवार सुबह आपस में बस टकरा जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत और 10 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। 

 
 
हरियाणा के अंबाला दिल्ली हाईवे पर तीन टूरिस्ट बस  आपस में टकरा गई। हादसा आगे चल रही बस के ड्राइवर के कारण हुआ। बस तेज स्पीड में थी इसी बीच ड्राइवर की नींद लग गई जिसके बाद अचानक ड्राइवर ने ब्रेक मारा और पीछे से आ रही दो टूरिस्ट बस आपस में टकरा गई। घटना की जानकारी लगते ही हरियाणा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बसों में फंसे हुए सवारियों को बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया। 

 
घटना स्थल पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है, जिसमें दो छत्तीसगढ़, एक झारखंड और एक उत्तर प्रदेश के लोग शामिल हैं। पांचवें व्यक्ति की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। वही 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

 
जम्मू कश्मीर कटरा से यह टूरिस्ट बस सवारियों को लेकर दिल्ली की ओर जा रही थी। बस जब हरियाणा के अंबाला दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार में चल रही थी उसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे की मुख्य वजह जो अब तक सामने निकल कर आई है उसमें कहा जा रहा है कि ड्राइवर तेज रफ्तार में बस चला रहा था। इस दौरान ड्राइवर की अचानक से नींद लग गई। ड्राइवर की जैसे ही नींद खुली तो उसे लगा कि बस अनियंत्रित होने वाली है, जिसके चलते उसने ब्रेक लगा दिया, इस कारण से पीछे से आ रही बसे आपस में टकरागई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। हादसे के तुरंत बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें