शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 3207 नए केस, 29 लोगों ने गवाई जान

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में पिछले 24 घंटे में आए  कोरोना के 3207 नए केस, 29 लोगों ने गवाई जान

देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 3207 नए केस, 29 लोगों ने गवाई जान

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,207 नए मामले सामने आए। जिसके बाद से देश में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,31,05,401 तक का चुकी हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 232 मरीज इससे ठीक भी हुए हैं। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 20,403 तक जा पहुंची है। इस समय देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। सोमवार को केंद्रीय मंत्रालय की ओर से जारी हुए नए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना से 29 और लोगों की जान जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,24,093 तक जा पहुंची है। 


न्यूज एजेंसी के अनुसार, देश में कोरोना की दैनिक दर 0.95 प्रतिशत और हफ्ताहिक दर 0.82 प्रतिशत दर्ज की गई है। अब तक कुल 4,25,60,905 लोग संक्रमण से मुक्त हुए है। साथ ही कोरोना से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत रहा है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी अब तक कोरोना रोधी टीकों की 190.34 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई है। 


बायदें कि, देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 लाख के करीब दर्ज की गई थी, तो 23 अगस्त 2020 को ये संख्या 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से ज्यादा हो गई थी। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें