रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

अफ्रीका में फंसे झारखंड के 33 मजदूर, भारत सरकार से वतन वापसी की लगाई गुहार

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
33 laborers of Jharkhand trapped in Africa, pleaded with the Government of India to return home

33 laborers of Jharkhand trapped in Africa, pleaded with the Government of India to return home

N
डेस्क रिपोर्टर
रांची, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश के कई मजदूर रोजगार की तलाश में विदेश तक कि रास्ता तय करते है। इनकी बेरोजगारी के आलम को देखते हुए कई ऐसी एजेंसी आ चुकी है, जो लोगों को सुनहरे सपने दिखाकर उन्हें विदेश तक भेज देते है। रोजगार और पैसों के लालच में आकर हर साल कई सारेमजदूर फर्जी एजेंसी और दलालों के चंगुल में आ जाते है। हाल ही में एक ऐसी ही खबर सोशल मीडिया पर चर्चित है। अफ्रीकी देश के माली में झारखंड के 33 मजदूर काम करने गए थे जो अब वहां फंस गए है। इनमें से ज्यादातर मजदूर  गिरिडीहऔर हजारीबाग  के रहने वाले हैं।
 
सोशल मीडिया पर पीड़ित मजदूरों ने पोस्ट कर वतन वापसी की के लिए  गुहार लगा रहे है। मजदूरों ने एक वीडियो शेयर करते हुए केंद्र और झारखंड सरकार से उन्हें वापस बुलाने की मांग कर रहे है। माली में फंसे मजदूरों में विष्णुगढ़ के सुकर महतो, रूपलाल महतो, तिलक महतो,संदीप कुमार महतो, नंदलाल महतो समेत बरकट्ठा और चुरचू के भी लोग हैं। इन मजदूरों ने वीडियो के मैसेज में कहां की, दलाल ने काम और पैसों का झांसा देकर उन्हें अफ्रीका भेजा था। यहां आने के बाद उन्हें तीन महीने का वेतन ही नहीं मिला और ब्रोकर भारत लौट गया है। अगर उनसे फोन पर बात करते है तो वहां से धमकी दी जा रही है। फिलहाल यह सभी मजदूर अभी एक कमरे में ही रह रहे हैं। बतादें  कि, झारखंड के लेबर मिनिस्टर सत्यानंद भोक्ता ने भी इस मामले को लेकर ट्वीट किया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें