मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Logo
National

देश में मिले 3324 नए कोरोना मरीज, 40 की हुई मौत, एक्टिव केस बढ़कर 19042 हुए

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश में मिले 3324 नए कोरोना मरीज, 40 की हुई मौत, एक्टिव केस बढ़कर 19042 हुए

देश में मिले 3324 नए कोरोना मरीज, 40 की हुई मौत, एक्टिव केस बढ़कर 19042 हुए

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बीते 24 घंटे में देश में कोरोनावायरस के 3324 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 40 लोगों की मौत हुई है, जबकि 2800 लोग ठीक हुए हैं। चौथी लहर की आशंका के बीच सबसे ज्यादा मामले दिल्ली से हैं। यहां 1520 नए मामले दर्ज किए गए हैं। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी बढ़कर 19042 हो गई है। 


दिल्ली में सबसे अधिक पॉजिटिविटी रेट 5.10% दर्ज किया गया। राहत की बात ये रही कि यहां केवल एक मौत हुई। दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5716 हो गई है, जो 16 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं महाराष्ट्र में 155 नए मरीज सामने आए हैं। यहां 998 एक्टिव केस और पॉजिटिविटी रेट 1% है। सबसे ज्यादा 94 मामले मुंबई में दर्ज किए गए। राज्य के हेल्थ मिनिस्टर राजेश टोपे ने रविवार को कहा अगर मामले ऐसे ही लगातार बढ़ते रहे तो हमें मास्क अनिवार्य करना पड़ेगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 19000 के पार हो गई है। वहीं एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.04% दर्ज किया गया। हालांकि कुल 2865 के ठीक होने के बाद रिकवरी रेट 98.74% पर पहुंच गया है।

कर्नाटक सरकार ने रविवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो जापान और थाईलैंड से आने वालों के लिए निगरानी उपाय शुरू करें। रिपोर्ट के मुताबिक इन निगरानी उपायों से हवाई अड्डा परीक्षण प्रयोगशाला में कोरोना के सिस्टमैटिक मामलों के लिए rt-pcr जांच शामिल है। राज्य सरकार की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि बेंगलुरु और मेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जापान और थाईलैंड से आने वालों को थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरना होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें