सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

हिमाचल के सेंट्रल स्कूल में 30 स्टूडेंट्स के साथ 36 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
हिमाचल के सेंट्रल स्कूल में 30 स्टूडेंट्स के साथ 36 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव

हिमाचल के सेंट्रल स्कूल में 30 स्टूडेंट्स के साथ 36 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव

N
डेस्क रिपोर्टर

कुल्लू, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में केंद्रीय विद्यालय में कोरोना के मामले सामने आए। बतादें कि, यहां पर 30 बच्चे और 6 शिक्षक कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। 


केलांग में एक साथ कोरोना के इतने पॉजिटिव मामले आने के बाद स्कूल को 12 जुलाई तक बंद करने की घोषणा कर दी है। मंगलवार यानी 5 जुलाई को लाहौल-स्पीति में कोरोना के 145 सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 39 की रिपार्ट पॉजिटिव दर्ज हुई है।  


इसके साथ ही कुल्लू में भी मंगलवार यानी 5 जुलाई को कोरोना के 10 नए मामले दर्ज किए गए। इसी बीच भुट्टी सरकारी स्कूल में दूसरे दिन भी पांच विद्यार्थी कोरोना से पॉजिटिव पाए गए। 


इसके साथ ही विद्यालय की 11वीं कक्षा के पांच विद्यार्थी और एक शिक्षक कोरोना की चपेट में आए थे। जिसके बाद इनके संपर्क में आए 37 विद्यार्थियों और शिक्षकों के कोरोना के सैंपल लिए गए थे, इनमें से पांच विद्यार्थियों की सैंपल रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें