मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

कुल्लू के श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान 36 साल के श्रद्धालु की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कुल्लू के श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान 36 साल के श्रद्धालु की हुई मौत

कुल्लू के श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान 36 साल के श्रद्धालु की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर

कुल्लू, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। इसी बीच कुल्लू जिले में श्रीखंड महादेव यात्रा के बीच भीम डवारी के पास एक श्रद्धालु की जान चली गई। पुलिस कि माने तो, भीम डवारी के पास इस श्रद्धालु को सांस लेने में दिक्कत हुई, इसके बाद उसने दम तोड़ दिया है। कहा जा रहा है कि, श्रद्धालु के फेफड़े में पानी भरने की वजह से उसे सांस की दिक्कत हुई, जिसके बाद श्रद्धालु की जान चली गई। 


एसडीएम मनमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस मृत श्रद्धालु की पहचान झारखंड के जमशेदपुर में रहने वाले 36 वर्षीय निवासी हरिओम के रूप में की गई है। रेस्क्यू टीम शव को सिंहगाड़ ला रही है। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें