नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय कि और से जारी हुए नए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,805 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 22 लोगों की मौतें हुई। वहीं 3,168 लोग इससे ठीक हुए है। इन मामलों के साथ देश में कोरोना के कुल 20,303 मामले है।
6 मई यानी कल देश में कोरोना के 3,545 नए मामले दर्ज किए गए थे। जिसमें 27 मरीजों की जान गई। जिसके बाद 24 घंटों के दौरान नए मामलों में लगभग 300 केस की वृद्धि हुई है, पर मौतें कल के मुकाबले आज 5 कम हुई हैं। वहीं राजधानी दिल्ली देश का अभी कोविड हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां पर बीते 24 घंटों में कोरोना के 1656 नए मामले सामने आए। पर इसमें एक अच्छी बात ये रही कि कल किसी भी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में 1306 लोग कोरोना से ठीक हुए। जिसके बाद दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 6096 तक पहुंच चुकी है।
देश में कोरोना का रिकवरी रेट वर्तमान में 98.74% है। वहीं दैनिक सकारात्मकता दर 0.78% है, तो हाफ्ताहिक सकारात्मकता दर 0.79% रहा। देश में अब तक 84.03 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 4,87,544 सैंपल का परीक्षण किया गया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

