गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

देश के 27 राज्‍यों में फैला OMICRON, 24 घंटे में आए 1.59 लाख नए मामले

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश के 27 राज्‍यों में फैला OMICRON, 24 घंटे में आए 1.59 लाख नए मामले

देश के 27 राज्‍यों में फैला OMICRON, 24 घंटे में आए 1.59 लाख नए मामले

N
डेस्क रिपोर्टर

दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। दक्षिण अफ्रीका से आया कोरोना का नया वेरिएंट  'ओमिक्रॉन' देश के 27राज्‍यों में पूरी तरह से फैल चुका है। इस नए वेरिएंट के कारण कोरोना ने भी अपनी रफ्तार तेज करली है। महाराष्‍ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ओमोक्रॉन के सर्वाधिक मामले 1009हैं। वहीं दिल्‍ली की बात करे तो वहां के अब तक 513मामले सामने आ चुके हैं। तो कर्नाटक 441केस के साथ तीसरे स्‍थान पर है। चौथे स्‍थान की बात करे तो राजस्‍थान है जहां 373मामले है। वहीं केरल 333केस  के साथ पांचवें स्‍थान पर है।


भारत में ओमिक्रॉन के 3,623 मामले

देश में पिछले 24घंटे में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के लगभग 600  नए मामले दर्ज किए गए हैं। अब देश में ओमिक्रॉन के कुल मामलों की संख्‍या बढ़कर 3623तक पहुंच चुकी है। इस नए वेरिएंट के कारण कोरोना दिन पर दिन  बढ़ते जा रहा है। इसके साथ ही एक बार फिर लोगों की इससे जान जाने लगी है। कोरोना और इसके नए वेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आ रहे है। 


देश में आए 1.59 लाख से ज्यादा नए मामले

एक बार फिर देश में कोरोना बेहद तेजी से साथ अपने पैर पसार रहा है। रविवार यानी 9जनवरी को जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24घंटे में कोरोना के 1,59,632नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमे करीब 327लोगों ने अपनी जान गवा दी। वहीं देश में अब कोरोना के बढ़ते हुए मामलों की संख्‍या 5,90,611तक जा पहुंची है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें