
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskहैदराबाद, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। हैदराबाद में गुरुवार को कोविड -19 के नए संस्करण Omicron के 4 और मामले सामने आए, यहां अब कुल मामलों की संख्या 7 हो गई। इनमें से 3 लोग केन्या के है, वहीं एक भारतीय है।
तेलंगाना के पब्लिक हेल्थ डायरेक्टर डॉ जी श्रीनिवास राव ने बताया कि शहर में गुरुवार को चार Omicron के मामले सामने आए है। उन्होंने बताया कि इसका विवरण शुक्रवार सुबह साझा किया जाएगा।
बुधवार को तीन Omicron मामले सामने आए थे। इसमें केन्या की 24 वर्षीय महिला और सोमालिया के 23 वर्षीय पुरुष नए संस्करण से संक्रमित पाए गए थे। एक अन्य लड़का भी Omicron वैरिएंट से संक्रातिम पाया गया, लेकिन वह शहर में प्रवेश नहीं कर पाया। वह घरेलू उड़ान से कोलकाता के लिए रवाना हो गया था।
सभी संक्रमित 12 दिसंबर को हैदराबाद पहुंचे थे और जब एयरपोर्ट पर रैंडम आरटी-पीसीआर टेस्ट किए गए तो उन्हें कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। चूंकि वे जोखिम वाले देशों के अलावा अन्य देशों से थे, इसलिए उन्हें घर जाने की अनुमति दी गई लेकिन उनके नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

