
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। चुनाव (Election) वाले पांच राज्यों मणिपुर, गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 43.7% वोटर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को इस चुनाव के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार के रूप में देखते हैं। ABP-CVoter-IANS 5-स्टेट स्नैप पोल से यह जानकारी निकल कर सामने आई है।
690 सीटों पर कराए गए पांच राज्यों के स्नैप पोल में कुल 107193 लोगों ने हिस्सा लिया। सर्वेक्षण में प्लस/माइनस 3 प्रतिशत से प्लस/माइनस 5 प्रतिशत की त्रुटि का अंतर निर्धारित किया गया है।
सबसे अधिक मतदान मणिपुर में
जिन राज्यों में सर्वेक्षण किए गए उसमें सबसे अधिक मणिपुर में 57.5 प्रतिशत मतदाता हैं, जो आज भज नरेंद्र मोदी को पीएम पद के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार मानते है। इसके बाद उत्तराखंड में 50.1%, उत्तर प्रदेश में 44.4%, गोवा में 36.1% और पंजाब में 14.3% वोटर है जिनकी पहली पसंद अभी भी नरेंद्र मोदी है।
मोदी के बाद राहुल लोगों की पसंद
इसके अलावा अन्य उम्मीदवारों में कांग्रेस के मनमोहन सिंह और राहुल गांधी, भाजपा के योगी आदित्यनाथ और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को लोगों ने पसंद किया है। नरेंद्र मोदी के बाद राहुल गांधी को 9.6% लोगों ने पसंदीदा उम्मीदवार बताया है, अरविंद केजरीवाल को 5.2%, मनमोहन सिंह 3.1% और योगी आदित्यनाथ को 2.6% लोगों ने प्रधानमंत्री उम्मदीवार के रूप में पसंद किया है।
राहुल को गोवा में सबसे ज्यादा पसंद किया गया
राहुल गांधी को गोवा में सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। यहां 19.3% लोग उन्हें पीएम उम्मदीवार मानते है। मणिपुर में 15.3%, उत्तर प्रदेश में 9.4%, उत्तराखंड में 6.3% और पंजाब में 2.1% लोग सर्वश्रेष्ठ पीएम उम्मीदवार के रूप में देखते हैं।
मनमोहन को पंजाब में सबसे ज्यादा पसंद किया गया
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पंजाब में सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। यहां के 10.5% लोगों का माना है कि मनमोहन वर्तमान में सबसे सर्वश्रेष्ठ पीएम उम्मीदवार है। मणिपुर में 9.1%, उत्तराखंड में 5.2%, गोवा में 3.1%, वहीं उत्तर प्रदेश में मनमोहन सिंह के लिए किसी ने सहमति नहीं दी।
केजरीवाल को पंजाब में सबसे ज्यादा पसंद किया गया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब में सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। यहां के 26.3% लोग उन्हें सर्वश्रेष्ठ पीएम उम्मीदवार मानते है। उत्तराखंड में 15.1%, गोवा में 5.7%, मणिपुर में 3.3% और उत्तर प्रदेश में 2.3% ने समर्थन दिया है।
योगी को सबसे कम पसंद किया गया
सबसे कम समर्थन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिला है। उन्हें उत्तराखंड में केवल 7.2%, अपने स्वयं के राज्य उत्तर प्रदेश में 5.2%, मणिपुर में 2.4%, पंजाब में 0.7% और गोवा में किसी ने भी नहीं चुना है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

